यह पहली बार है जब किसी भारतीय शांति रक्षक को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा | Latest News




न्यूयॉर्क. भारतीय सेना में अफसर और महिला शांतिदूत सुमन गवनी को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) सैन्य जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित करेगा। यह पहली बार है जब किसी भारतीय शांति रक्षक को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। सैन्य पर्यवेक्षक सुमन यूएन मिशन के तहत दक्षिण सुडान में तैनात थीं। हाल ही में उन्होंने अपना मिशन पूरा किया है।
उनके साथ ब्राजील की सैन्य कमांडर कर्ला मोंटेइरो डे कास्त्रो अराउजो को भी यह सम्मान मिला है। यह लगातार दूसरा साल है जब ब्राजील के शांतिदूत को यह सम्मान मिला है। अराउजो संयुक्त राष्ट्र के सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में मिशन में काम कर रही हैं। भारतीय संसदीय मिशन ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी
💬
#indianarmy
#army #womenempowerment #woman #women #award #unmiss #un #majorsumangawani #suman #gawani #newyork #southsudan #onlineceremony #ceremony #tkpnews #news #latestnews #indianews #proudtobeindian #tkp #theknowledgeplus

Post a Comment

0 Comments