प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 11 जुलाई 2020 को सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ( Lee Hsien Loong) को आम चुनाव में सफलता की बधाई दी और देश की जनता के सुखद भविष्य की कामना की। वर्ष 2004 से Lee Hsien Loong यहां के प्रधानमंत्री हैं। इस बार चुनाव में सत्ता में मौजूद पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) समेत 11 राजनीतिक पार्टियां चुनाव में किस्मत आजमा रही थीं।
90 % सीटों पर मिली जीत
सिंगापुर के आम चुनाव में यहां की सत्तारूढ़ PAP को बड़ी जीत हासिल हुई। विपक्षी वर्कर्स पार्टी (WP) को 10 सीटों पर जीत मिली। प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने अपनी सीट पर प्रतिद्वंदी अंग मो किओ के खिलाफ जीत हासिल कर ली। चुनाव में लूंग की पार्टी PAP को 93 सीटों में से करीब 90 फीसद सीटों पर जीत हासिल हुई है।
11 पार्टी 192 उम्मीदवार
देश भर की 93 सीटों के लिए 11 पार्टियों से कुल 192 उम्मीदवार खड़े हुए हैं। ली सीन लूंग 2004 से सिंगापुर के प्रधानमंत्री है। उनकी पार्टी PAP को सितंबर 2015 में चुनावों में 83 सीटों पर जीत हासिल की थी। प्रधानमंत्री ली के पिता देश के पहले प्रधानमंत्री थे। उन्होंने 31 साल तक देश की सत्ता संभाली।
ली की पार्टी 1950 के बाद से हर चुनाव जीत चुकी है। हालांकि, 2011 में पार्टी का वोट प्रतिशत लगभग 60% तक गिर गया था। पीएपी ने इस चुनाव में किसी भी भारतीय मूल के उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है।
हमें आशा है कि आप को यह पोस्ट अच्छा लगा होगा और आप को कुछ नया जानने को मिला होगा इस पोस्ट के मध्यम से ।
ऐसे ही पोस्टो के लिये आप हमारी Site को फॉलो करें
0 Comments